पुंछ जिले के मेंढर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक घर में राधा कृष्ण और हनुमानमंदिर में झांकी निक?
- फोटो : POONCH
मेंढर। उपजिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे, और कोरोना काल के मद्देनजर लाइनों में पूजा अर्चना की। हालांकि इस बार भी श्रद्धालुओं को झांकी निकालने की अनुमति नहीं मिली। श्री हनुमान मंदिर परिसर की चारदीवारी के अंदर ही झांकी निकालने की अनुमति थी। हिंदू सनातन सभा के प्रधान बलराम शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में सरकार के आदेशों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है। भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि जैसे पापियों का नाश करने के लिए उन्होंने अवतार लिए, इसी तरह इस बार भी अवतार लें और पाप के साथ कोरोना महामारी का भी नाश कर संसार की रक्षा करें। संवाद