फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ट्रैक्टर चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के जड़ांवाली गली क्षेत्र में शनिवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जड़ांवाली गली क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर सुरनकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर शव को कब्जे में लिया। और उसे उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। मृतक की पहचान इम्तियाज हुसैन (22) पुत्र आशिक हुसैन निवासी गांव सनेई सुरनकोट के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से काम पर गया था। वहीं, पुलिस ने इस सिलसिले में सुरनकोट थाने में मामला दर्ज किया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें