फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 18 अगस्त से

Fri, 07 Jul 2023 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले में 18 अगस्त से शुरू हो रही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के संबंध में डीसी यासीन मोहम्मद चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए गए। वहीं, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर समीति के सदस्यों सहित विश्व हिंदू परिषद, मुस्लिम व सिख समुदाय, व्यापार मंडल मंडी के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही जिला प्रशासन को इस बार भी सहयोग का आश्वासन दिया। मंडी के लोगों ने चंडक-मंडी खस्ता हाल सड़क की मरम्मत और मंडी बाईपास पुल को जल्दी चालू करने की मांग उठाई। डीसी जल्द सड़क की मरम्मत का शुरू करवाने और यात्रा से पहले बाईपास पुल को चालू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें