फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: शहीद मनजीत सिंह क्लब पुंछ ने जीता वॉलीबाल मैच

Wed, 26 Feb 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। रेंज पुलिस मुख्यालय राजोेरी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के तहत जिला पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन किया। 18 फरवरी से शुरू इस टूर्नामेंट में जिला राजोेरी और पुंछ से 12 टीमों ने भाग लिया। मंगलवार को हुए फाइनल मैच में शहीद मनजीत सिंह क्लब पुंछ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच में शहीद मनजीत सिंह क्लब पुंछ की टीम ने चौधरी क्लब राजोेरी को हराया। डीआईजी राजोेरी-पुंछ रेंज मुख्यालय तेजिंदर सिंह के साथ डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी गौरव सिकरवार उपस्थित थे। उन्होंने युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने में खेलों की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन दोनों टीमों को ट्रॉफी, पदक और नकद पुरस्कार वितरित करने के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें