फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के दूरदराज के गांव खनेतर कलसां में 39 आर आर महिलाओं के सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र शुरू किया

विज्ञापन
पुंछ जिले के गांव खनेतर में सेना की 39 आर आर के सिलाई केन्द का उदघाटन करते हुए - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सेना की 39 आरआर ने समाज के विकास एवं महिलाओं के उत्थान के खनेतर कलसां में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला है। बुधवार को इसका उद्घाटन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने भाग लिया। कंपनी कमांडर और गांव की एक महिला ने केन्द्र का उद्घाटन किया। केंद्र में पहले चरण में गांव की छह महिलाओं को कटाई एवं सिलाई का काम सिखाया जाएगा। कंपनी कमांडर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि गांव की महिलाओं को अपने पांव पर खड़ा कर उन्हें वित्तीय तौर पर सक्षम बनाया जाए। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं शहनाज, सलीमा, समीना आदि का कहना था कि आज कपड़ों की सिलाई काफी महंगी हो गई है। ऐसे में हम कपड़ों की कटाई सिलाई का काम सीख कर अगर अपने घर के ही कपड़े सिलेंगी। तो हजारों रुपये बचा सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें