फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के पहाड़ी भाषी युवाओं ने दशकों पुरानी मांग पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद अदा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के पहाड़ी भाषी युवाओं की तरफ से बुधवार को नगर स्थित डाक बंगला में एक दिवसीय पहाड़ी युवा अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के हर ब्लॉक से हर पंचायत से दो-दो युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

अधिवेशन की अध्यक्षता पहाड़ी ट्राइब वेलफेयर फोरम के पदाधिकारियों मोहम्मद जमान, ताज हुसैन मीर और लोकेश शर्मा ने की। उपस्थित युवाओं ने केंद्र सरकार विशेष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि पहाड़ी भाषियों की दशकों पुरानी मांग अब करीब करीब पूरी होने जा रही है। जो केंद्र सरकार के निर्देश पर पहाड़ी भाषियों को नेशनल कमीशन फार ट्राईबल्स द्वारा अपनी सूची में शामिल किया गया है, और आने वाले दिनों में संसद में इस पर आगे की कार्रवाई करते हुए पहाड़ी भाषियों को भी जनजाति का दर्जा प्रदान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित पहाड़ी युवाओं ने फैसला लिया कि दो-चार दिनों में पहाड़ी भाषियों द्वारा पुंछ-राजोरी में धन्यवाद रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो इन दोनों जिलों में हर पंचायत पर जाएगी। जहां कार्यक्रमों का आयोजन कर पहाड़ी भाषियों को एकजुट करते हुए उनके माध्यम से केंद्र सरकार का पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा देने के लिए किए गए वादे को आगे बढ़ाने पर धन्यवाद अदा किया जाएगा।
इस अवसर पर पहाड़ी भाषी युवाओं इफ्तिखार बज्मी, संजीव कुमार, आफताब गनेई, भानू प्रताप, जुगल किशोर, निश्चल सूदन, वजाहत बुखारी आदि का कहना था कि अब वह दिन दूर नहीं जब केंद्र सरकार संसद में बिल पारित कर पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा प्रदान करेगी। इससे हमारी वर्तमान युवा पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों का उत्थान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें