फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: युवाओं को नशीली दवाओं के खतरे से जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सावजियां स्थित माडल हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बीएसएफ की 54वीं बटालियन ने नशा मुक्त भारत पर सेमीनार और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल अनवर खान ने की जबकि बीएसएफ कमांडेंट देसराज मुख्य अतिथि रहे और फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद चिकित्सा विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों विशेष कर युवाओं को नशीली दवाओं की लत और नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ ही निवारक उपायों और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप जिला अस्पताल मंडी और बीएसएफ अस्पताल मंडी के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 400 रोगियों की शारीरिक जांच कर मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के अंत में बीएसएफ कमांडेंट ने स्कूल के 46 विद्यार्थियों में ट्रैक सूट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें