फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बालाकोट में घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में सेना की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बालाकोट सेक्टर के डेरी डिब्बसी क्षेत्र में देर शाम करीब 6:30 बजे अग्रिम चौकी पर तैनात जवानों ने सीमा पार से एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए देखा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद सेना पूछताछ के लिए शिविर में ले गई। देर रात तक पाकिस्तानी नागरिक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें