फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के गुर दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन ने चाणक्य आईएएस अकादमी जम्मू के सहयोग से वीरवार को श्रीकृष्ण चन्द्र मैमोरियल डिग्री कालेज में एक सेमिनार का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक सेवाओं में जाने के इच्छुक युवक युवतियों ने भाग लिया। सेमिनार में जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी बतौर मुख्य अतिथि रहे। पुंछ की पहली महिला आईएएस प्रसन्नजीत कौर और हाल ही में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं में सफलता पाने वाले जिले के जहूर ख्वाजा विशेष अतिथि रहे। वक्ता प्रसन्नजीत कौर और जहूर ख्वाजा ने अपनी उपलब्धियों एवं उसके लिए किए गए अध्ययन पर प्रकाश डालने के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने आईएएस और जेकेएएस परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रभावी रणनीतियों और तकनीकों पर जानकारीपूर्ण सत्र भी दिए। जिला उपायुक्त ने इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं के महत्व पर जोर दिया और युवाओं को आईएएस/जेकेएएस और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यात्रा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

सेमिनार में छात्रों, शिक्षाविदों और सिविल सेवाओं में कॅरिअर बनाने के इच्छुक लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। डिग्री कॉलेज पुंछ के प्रिंसिपल डॉ. जसबीर सिंह, डिग्री कॉलेज मेंढर के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद आजम, डिग्री कॉलेज सुरनकोट से प्रोफेसर फतेह मोहम्मद अब्बासी के अलावा अन्य प्रोफेसर और डिग्री कॉलेज मेंढर, सुरनकोट और पुंछ के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज पुंछ के प्रिंसिपल डॉ. जसबीर सिंह ने सेमिनार के दौरान कालेज की पूर्व छात्रा प्रसन्नजीत कौर आईएएस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और महत्वाकांक्षी सिविल सेवकों के लिए प्रेरणा के रूप में उल्लेखनीय सफलता की कहानी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन एसकेसी डिग्री कॉलेज पुंछ के प्रोफेसर डॉ. शमीम बंडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें