फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: गुज्जर बकरवालों के लिए प्रशासन तीन माह में शेड और रसोई बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। केंद्र सरकार की तरफ से गुज्जर बकरवालों के लिए रास्ते में पड़ाव के दौरान शेड और सामुदायिक रसोई स्थापित किए जाने का प्रावधान बजट में रखने पर समुदाय ने खुशी व्यक्ति की है।
विज्ञापन

समुदाय ने प्रशासन से मांग की है कि अगले दो तीन महीने में शेड और सामुदायिक रसोई बनाई जाए। गुज्जर बकरवाल एसोसिएशन के जिला प्रधान नजीर हुसैन और उनके साथियों जावेद इकबाल, इब्राहिम तारिक और आसिया बानों का कहना है कि जब से हमें पता चला है कि सरकार ने नए बजट में हमारे लिये यह प्रवाधन किया है। इससे हमें राहत मिली है। कहा कि हम लोग हर वर्ष गर्मी का मौसम शुरू होते ही अपने परिवार एवं मवेशियों को लेकर पीर पांचाल के पहाड़ों की चोटियों पर पुंछ जिले से लेकर गुरेज तक जाते हैं। हर बार पहाड़ों पर जाते एवं आते समय बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से हमारे आधे से अधिक मवेशी मारे जाते हैं। शेड बनने पर हमारे मवेशी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी में सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें