फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: निर्माणाधीन टनल के पास दिखे संदिग्ध, गार्ड ने हवा में चलाईं गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 11 Aug 2026 11:44 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के मेंढर में निर्माणाधीन भाटादूडियां टनल के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सिक्योरिटी गार्ड ने एहतियातन हवा में 3-4 राउंड फायर किए।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के मेंढर इलाके में निर्माणाधीन टनल के पास संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। घटना पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूडियां इलाके में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टनल निर्माण स्थल पर तैनात एक निजी सिक्योरिटी गार्ड ने तड़के कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। एहतियात के तौर पर उसने हवा में तीन से चार राउंड फायर किए। गोली चलने के बाद संदिग्ध मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद सुबह करीब छह बजे भाटादूडियां, संगियोट और आसपास के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अब तक किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। सुरक्षाबल संदिग्धों की तलाश में आसपास के इलाकों को खंगाल रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की जानकारी और जांच का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें