पुंछ जिले के उप जिला मेंढर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, सुबह संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद रोमियो फोर्स 39 आरआर और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान ग्रामीण क्षेत्र, जंगल और नदी-नाले खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में पूरी सतर्कता बरती हुई है और अभियान जारी है।