फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दो नशा तस्करों से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की

Tue, 24 Feb 2026 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में सोमवार को सुरनकोट पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की। नशा तस्करों की पहचान शाहरुख खान पुत्र अकबर दीन निवासी बफलियाज तहसील सुरनकोट जिला पुंछ और आबिद रशीद पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी पोसवाल मोहल्ला समोट तहसील सुरनकोट जिला पुंछ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तहसील मुख्यालय के बाहर लगाए नाके के दौरान सर्वप्रथम शाहरूख खान से 9.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर सुरनकोट थाने में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे आरोपी आबिद रशीद के पास से 8.84 ग्राम हेराेइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सुरनकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें