पुंछ। जिले के शींदरा क्षेत्र में बुधवार को दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान सेना की तरफ से दिन भर शींदरा गांव के साथ साथ नाले एवं जंगलों को भी खंगाला गया। हालांकि देर रात समाचार लिखे जाने तक सेना के हाथ कुछ भी नहीं लग पाया था।
बता दें, मंगलवार दोपहर बाद सुरक्षाबलों को शीदंरा क्षेत्र के नाले में रेत बजरी एवं पत्थर निकालने में जुटे ट्रैक्टर चालकों ने तीन हथियारबंद संदिग्ध लोगों को देखने की सूचना दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सेना, पुलिस एसओजी की तरफ से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह भी क्षेत्र को खंगाला गया।