फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सीमावर्ती गांवों में अलर्ट, संदिग्धों की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने घेरा क्षेत्र; तलाशी अभियान जारी

Fri, 27 Nov 2026 12:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के सावजियां सेक्टर में एक दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उढ़ीपुरा, नेड़ियां और गली मैदान समेत कई इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की मंडी तहसील के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे सावजियां सेक्टर के कई इलाकों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया है। स्थानीय लोगों की ओर से एक से दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार संदिग्धों की गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सावजियां सेक्टर के उढ़ीपुरा, नेड़ियां और गली मैदान क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इन इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नियंत्रण रेखा के नजदीक होने के कारण सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें