पुंछ जिले के गांव सेढी चोहाना में प्राकृतिक जलाश्यों की सफाई करते रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षक
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से चलाए जा रहे प्राकृतिक जलाशयों के सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों ने वीरवार को गांव सेढ़ी चोहाना, जामा मस्जिद और मोहल्ला मलिकां स्थित दो प्राकृतिक चश्मों, एक तालाब और उसके आस पास के क्षेत्र की सफाई की।
डायरेक्टर जनरल स्पोर्ट डॉक्टर सलीम उल रहमान और जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम के निर्देश पर प्राकृतिक जलाशयों को साफ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए वीरवार दोपहर को जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग सुरनकोट जोन में कार्यरत रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों का एक दल एसोसिएशन के प्रवक्ता परवेज अहमद अफरीदी की अगुवाई में गांव सेढ़ी चोहाना पहुंचा। जहां पर उन्होंने गांव में स्थित सबसे मशहूर चश्मों की सफाई की। इनसे क्षेत्र के हजारों लोग अपनी प्यास बुझाते हैं।
इस दौरान दिन भर में क्षेत्र के दो चश्मों के साथ एक तालाब को भी साफ करने के साथ उनके आसपास फैली गंदगी को भी उठाया गया। रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षकों ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह अपने गांव में स्थित कुदरत के अनमोल उपहार जलाशयों और चश्मों की देख रेख करें, एवं इनमें गंदगी न फैलाएं। इस अभियान में मंजूर अहमद राथर, एजाज अहमद, सज्जाद अहमद, इसरार अहमद, जाहिर इकबाल, अलताफ हुसैन, इमरान खान, इरफान यूसुफ, जावेद इकबाल और जमील खान भी शामिल रहे।
पुंछ जिले के गांव सेढी चोहाना में प्राकृतिक जलाश्यों की सफाई करते रेहबरे खेल शारीरिक शिक्षक- फोटो : POONCH