फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में मिला जंग लगा पाकिस्तानी मोर्टार शेल, सेना ने विस्फोट कर किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुंछ। नगर के बाहर पुलस्त्य नदी किनारे स्थित जागर पार्क में शनिवार को जंग लगा पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिला। चार घंटे बाद सेना की पुंछ ब्रिगेड की इंजीनियर रेजिमेंट के बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा बच गया।

जानकारी के अनुसार, आज पुंछ के जागर पार्क में सुबह सैर कर रहे शैराज हुसैन शाह नामक युवक ने पार्क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी। इसके बाद उसने जब करीब से देखा तो वह एक मोर्टार शेल था। इस पर उस युवक ने तत्काल पुंछ थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस मोर्टार शेल को वहां से सुरक्षित तरीके से उठा कर पुलस्त्य नदी किनारे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर दोपहर बाद सेना की इंजीनियर रेजिमेंट के अधिकारियोें एवं जवानों की टीम मौके पर पहुंची और उसे नष्ट किया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई पाकिस्तानी गोलाबारी में बिना फटे यह रह गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें