फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: ईद-उल-अजहा पर मिले एक-दूसरे के गले, एकता व भाईचारे का दिया संदेश

Thu, 28 May 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ की मरकजी इदगाह में ईउ की निमाज पअता करते लोग - फोटो : Archive
विज्ञापन
उलेमाओं ने सभी समुदायों को मिल कर नशे के खिलाफ खड़ा होने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुंछ। पुंछ में बुधवार को ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर स्थित मरकजी ईदगाह में सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया। इसमें नगर तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने इमाम मौलाना मोहम्मद फारूक मिस्बाह की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की।

इस अवसर पर उलेमाओं ने सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए समाज में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। उन्होंने सभी समुदायों से आह्वान किया कि मिलकर नशों के खिलाफ खड़े हों ताकि आने वाली पीढ़ी को नशों से बचाया जा सके।
विज्ञापन


ईदगाह के बाहर बधाई देने पहुंचे हिंदू, सिख और ईसाई : पुंछ जिला मुख्यालय में ईद पर हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई भाईचारा देखने को मिला। ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाह में नमाज अदा करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाईयां देने के लिए बड़ी संख्या में अन्य समुदाय के लोग उमड़े। इसमें हिंदू, सिख व ईसाई समुदाय के लोग एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी ईदगाह के बाहर मोजूद रहे। ईद की नमाज अदा कर इमाम सहित मुस्लिम समुदाय के लोग बाहर निकले तो हिन्दू, सिख एवं इसाई समुदाय के लोगों ने गले मिल कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


पुंछ में ईद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए
पुंछ। पुंछ में ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एक तरफ जहां ईदगाह के बाहर और आस-पास एस एस पी पुंछ शफकत हुसैन की देखरेख में बड़ी संख्या में पुलिस, सीआरपीएफ और एस ओ जी के जवानों को तैनात किया गया था। वहीं नगर की तरफ आने वाले सभी मुख्य मार्गों पर भी सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें