फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के गांव मंगनाड में जंगली सूअर के हमले में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के मंगनाड में रविवार देर शाम को एक जंगली सुअर ने गांव में तीन ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मनोहर लाल (58) पुत्र शिवराम, सुनील कुमार (25) पुत्र राकेश कुमार और रोशन कुमार (28) पुत्र अशोक कुमार सभी निवासी मंगनाड पुंछ के रूप में हुई है। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जंगली सुअर का पीछा करते हुए उसे लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर पुंछ से पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और सुअर का शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर शाम करीब साढे पांच बजे पुंछ जिले के गांव मंगनाड में अचानक एक जंगली सुअर गांव में घुस आया। जहां उसने एक एक करके तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे बाद सुअर को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें