फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ जिले की मंडी तहसील के गांव बराछड़ी के लोगों का जल्द ही पूरा होगा सड़क का सपना, डीडीसी सदस्य ने शुरू करवाया सड़क निर्माण का

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के दूरदराज के पहाड़ी गांव बराछड़ी के लोगों का 7 दशकों का सपना अब जल्दी ही पूरा होगा। 7 दशक से सड़क से वंचित इस क्षेत्र के लोगों को अब जल्दी ही परेशानियों और पैदल आवाजाही करने से होने वाली थकान से निजात मिलेगा। जल्दी ही इस क्षेत्र को भी सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इसके लिए क्षेत्र शुक्रवार को डीडीसी सदस्य मंडी अतिका जान और बीडीसी चेयरमैन मंडी शमीम गनेई ने पंचायत प्रतिनिधियों के उपस्थिति में डन्नूगाम से बराछड़ी तक के लिए 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस 3 किलोमीटर लंबी सड़क से बराछड़ी के 6000 से अधिक ग्रामीणों को लाभ होगा। इस अवसर पर जहां बीडीसी चेयरमैन शमीम गनेई ने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए संबंधित विभाग और ठेकेदार से सड़क निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने का आग्रह किया। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हरविंदर सिंह ने लोगों को भी बधाई देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में वह किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें और आपस में मिल बैठकर इस मामले को सुलझाते हुए सड़क को सही दिशा में आगे बढ़ने दें। ताकि आने वाले समय में उनकी पीढ़ियों को इस सड़क का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच बशीर नायक न डीडीसी सदस्य और बीडीसी चेयरमैन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सात दशकों से सड़क से वंचित क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां गांव में किसी के बीमार हो जाने पर उसे चारपाई पर डाल कर कंधों पर उठा कर तीन किलोमीटर नीचे तक लाना पड़ता है। हाई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी हर दिन पैदल स्कूल जाने के लिए सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है और शाम को देर से घर लौटना पड़ता है। ऐसे में आज सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाने से हम सब बहुत खुश हैं। अब हमारी एक ही मांग है कि बिना किसी अड़चन के हमारी सड़क का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें