फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 वर्षों बाद सड़क से जुड़ेंगे हाड़ी, डोडी व रंजाड़ा के दस हजार ग्रामीण

विज्ञापन
पुंछ जिले की सुरनकोट तैहसील के दूर दराज के गांव के लिए सडक निर्माण का उदघटान करते डी डी सी सदस्य - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। आने वाले कुछ माह में सुरनकोट तहसील के दूरदराज के तीन पिछड़े एवं पहाड़ी गांव के करीब दस हजार ग्रामीण जोकि देश की आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क से वंचित थे। वह सड़क मार्ग से तहसील मुख्यालय सहित देश के अन्य भागों से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

सड़क से वंचित इन ग्रामीणों को सड़क उपलब्ध कराने के लिए काफी समय से कड़े प्रयास करने वाले डीडीसी सदस्य सुरनकोट ए शहनवाज हुसैन चौधरी ने शुक्रवार दोपहर बाद गांव हाड़ी लोवर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास से सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में पीडब्ल्यूडी आरएंडबी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरविंदर सिंह और असिस्टेंट इंजीनियर विकास भारद्वाज के साथ इस छह किलोमीटर लंबी सड़क का नींव पत्थर रखते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके साथ ही सात दशकों से अधिक समय से सड़क से वंचित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई॥ उन्होंने डीडीसी सदस्य शाहनवाज हुसैन चौधरी का धन्यवाद अदा करते हुए उन्हें दुआएं देनी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क न होने के कारण हमारे कई लोग बीमारी के दौरान अस्पताल पहुंचने के पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ गए हैं। आज भी हमारे गांव की महिलाएं एवं पुरुष पीठ पर राशन और अन्य सामान लाद कर तीन चार घंटे पैदल चल कर घरों में पहुंचते हैं। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से हमें काफी प्रसन्नता हो रही है।
उधर शाहनवाज हुसैन चौधरी का कहना था कि मेरी प्राथमिकता अपने क्षेत्र का विकास कराने और उसके लिए सड़कों से वंचित क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराने की है। इसके लिए कड़े संघर्ष के बाद मैं इस सड़क को मंजूर कराने में सफल हुआ हूं। यह सड़क जिले का सबसे बड़ा सड़क निर्माण प्रोजैैक्ट है, जिसमें 6 करोड 35 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण समय में पूरा कराने की मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें