फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में प्रशासन से हस्तक्षेप करने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में बिंभर गली से बनलोई तक की सड़क बनाने के विवाद को लेकर शुक्रवार को जामा मस्जिद मेंढर के इमाम मोहम्मद सुलतान ने प्रशासन से हस्तक्षेप करने आग्रह किया।
विज्ञापन

सनद रहे कि मेंढर के सपूत एएसआई बाबू राम आतंकियों की मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। केंद्र सरकार ने बाबू राम के नाम पर इस सड़क को हाईवे बनाने का ऐलान किया। इसके लिए पीएमजीएसवाई स्कीम की ओर से बनाए जाने के लिए पैसा भी स्वीकृत किया गया। अब इसी सड़क को ग्रेफ विभाग सिंगल रोड पर तारकोल डालने का काम शुरू कर चुका है, जिससे मेंढर को लोगों को परेशानी में डाल दिया है। मेंढर के लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता इसके लिए प्रेसवार्ता कर रोष जता चुके हैं। जामा मस्जिद मेंढर के इमाम ने इस मामले में प्रशासन से आग्रह किया है। उनका कहना है कि ग्रेफ से काम लेकर पीएमजीएसवाई को दिया जाए। नहीं तो मेंढर वासी सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मेंढर वासी विजय कुमार चंदन, पंकज कुमार, राम कुमार, वसीम अहमद, फ़ैज अहमद और हरमीत सिंह ने कहा कि लगभग पचास वर्ष से यह सड़क ग्रेफ के पास है। आज तक कभी भी ऐसा समय नहीं आया जब यह सड़क पुरी तरह से ठीक रही और अब इस सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि लोग इस पर चलने के बजाय वाया हरनी जम्मू या राजोरी आना जाना सही समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें