शहीद एएसआई बाबराम मेमोरियल टीटी टूर्नामेंट में करवाए सेमिफाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम के नए टेबल टेनिस हाल में करवाए जा रहे शहीद एएस आई बाबूराम मेमोरियल टीटी टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमिफाइनल मुकाबले करवाए गए। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य विजय कुमार और नरेंद्र सिंह विशेष तौर पर पुंछ पहुंचे।
मुख्य अतिथि टीटी कौल मनू ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद पहला सेमिफाइनल मुकाबला जफर और रिधिक कपूर के बीच हुआ। इसमें रिधिक कपूर ने जफर को 3-2 से, जबकि फैजल मीर ने गगनदीप को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।