पुंछ। जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी पुंछ और जिला प्रशासन ने शनिवार को नगर स्थित डाक बंगला में जागरूकता शिविर लगाया। इसमें बार एसोसिएशन के सदस्यों, वकीलों, सरकारी कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विभागों की तरफ से विकास योजनाओं से संबधित स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें बागवानी, आयूष, कृषि, हैंडलूम, समाज कल्याण विभाग ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। शिविर में
लोगों को कानूनी सलाह और सहायता प्राप्त करने के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया। जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी के चेयरमैन अशोक कुमार सिवान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एसएसपी डॉ. विनोद कुमार और एडीसी बिशारत हुसैन शिविर का शुभारंभ किया। इसमें जहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बच्चियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों में 20 लाख रुपये की सहायता भी वितरित की गई।