पुंछ। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। डीसी ने सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रभावित बुनियादी ढांचे की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सीमित कार्य मौसम और आने वाले कठोर सर्दियों के महीनों को देखते हुए जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाने और उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। डीसी ने विभागों से गुणवत्ता मानकों और समय-सीमा का पालन करने को कहा और कहा कि कार्यान्वयन में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शर्मा ने अगस्त महीने में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई लोक निर्माण विभाग, जेपीडीसीएल, जल शक्ति और शिक्षा क्षेत्र की संपत्तियों की स्थायी बहाली करने का आह्वान किया। संवाद