पुंछ। जिला पुलिस ने शुक्रवार को निजी स्कूल हरि मेमोरियल पब्लिक स्कूल पुंछ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में एक व्यापक परामर्श और जागरूकता सत्र का आयोजन किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सिविल सेवा, रक्षा, पुलिस और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में विभिन्न करियर संभावनाओं पर परामर्श दिया गया। एएसपी ने स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डाला। विधार्थियों से नशीले पदार्थों से दूर रहने और नशा मुक्त समुदाय के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया गया। इसके अलावा साइबर जागरूकता और यातायात अनुशासन संवाद के प्रमुख घटक थे। छात्रों को सोशल मीडिया के ज़िम्मेदारी से उपयोग, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों और अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में जागरूक किया।