पुंछ। जिले में देर रात बारिश हुई जिससे पांच दिन से जारी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बारिश के साथ कुछ देर तक तेज हवा भी चली। रात 8:30 बजे बारिश से मौसम सुहाना और ठंडा हो गया। बता दें कि जिले में यह पहला मौका था जब पांच दिनों तक तापमान 37 डिग्री बना रहा। इससे पहले एक दिन तक इतना तापमान रहने के बाद बारिश हो जाती थी।