पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में नाइट टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट जारी
पुंछ। पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाए जा रहे शहीद पैराकमांडो हवलदार अब्दुल मजीद मेमोरियल फर्स्ट नाइट टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। बुधवार को पंजाल वारियर और वाईसीसी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंजाल वाॅरियर ने वाईसीसी को 10 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
रात साढ़े आठ बजे पहला नाइट टूर्नामेंट मैच देखने के लिए खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं अन्य लोग उपस्थित हुए। वाईसीसी ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाल वाॅरियर के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तो पहले दो बल्लेबाजों ने 4.2 ओवर में 49 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलवाई। पहले बल्लेबाजों अरशद ने 12 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए, जबकि साहिल ने 14 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के और चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए।