फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में दो घंटे तक झूम के बरसे काले बदरा

Sat, 13 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/पुंछ
विज्ञापन
rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में करीब दो घंटों तक जम कर बरसे बादलों से एक बार फिर पुलस्त नगरी का मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा। ऐसे में लोगों को पंखे चलाने की जरूरत नहीं महसूस हुई।शुक्रवार की सुबह से ही पूरे जिले में आसमान पर छाए बादलों ने सूरज देव को अपनी आगोश में दबाए रखा। इससे पिछले दो दिनों से मौसम में आई हल्की गर्मी भी मंद हो कर रह गई।
विज्ञापन


इस बीच सुबह से छाए बादल शाम चार बजे झूम कर बरसने लगे। कई क्षेत्रों में ओले गिरने के भी समाचार मिले हैं। चार बजे शुरू हुई वर्षा करीब दो घंटे तक जारी रही। इससे क्षेत्र का मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया और दो दिनों से पड़ रही हल्की गर्मी कुछ ही पलों में छूमंतर हो गई। इस जोरदार वर्षा से हल्की सर्दी का एहसास होने लगा तो लोगों ने घरों में चल रहे पंखे बंद कर दिए।

गौरतलब है कि जिले में अभी तक लोगों का गर्मी से वास्ता नहीं पड़ा है। अभी तक जिले का तापमान 30.32 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। इससे लोग काफी खुश हैं। ऐसे में 12 दिनों में दूसरी बार वर्षा हो जाने से मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को लगने लगा है कि इस बार उनका मई का महीना बिना गर्मी के ही बीत जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें