फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शनिवार शाम 5.30 बजे अचानक जिले में शुरू हुई बारिश एवं तेज हवा से मौसम ठंडा हो गया। पिछले कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम भी काफी सुहाना हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम शुरू हुई यह बारिश देर समाचार लिखे जाने तक जारी रही। जबकि इस बारिश और तेज हवा से कई क्षेत्रों में बिजली की ठप हो गई। शाम करीब 5.30 बजे अचानक जिले भर के साथ ही पुंछ में काले बादल छा गए, जोकि कुछ ही क्षणों के बाद बारिश के रूप में बरसने लगे। इस बीच तेज हवा भी चलनी शुरू हो गई। उधर अचानक शुरू हुई बारिश से घरों के बाहर मौजूद लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग भीगते हुए घरों तक पहुंचे।
गौरतलब है कि जिले में पांच छह दिन से मौसम लगातार साफ बने रहने से भारी गर्मी हो रही थी। जिले का तापमान 37 डिग्री से 38 डिग्री जोकि जिले के अधिकतम तापमान से मात्र एक डिग्री सेल्सियस ही कम रह गया था। इससे लोग काफी परेशान हो रहे थे। आज जोरदार बारिश से तापमान 10 डिग्री नीचे गिर गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें