पुंछ। नगर स्थित कृष्ण चन्द्र पार्क में बनाए गए ट्यूलिप गार्डन में पिछले दस दिनों से रंग बिरंगे छह किस्मों के ट्यूलिप फूल खिले हुए हैं। हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग फूलों को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। बागवानी विभाग की तरफ से ट्यूलिप के फूलों से कोई छेड़छाड़ न करें। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो कनाल भूमि पर बनाए गए इस गार्डन के चारों तरफ लोह की जाली लगा कर उसे बंद किया गया है।