फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र पुलस्त नदी को गंदा कर रही नगरपालिका

Sat, 19 Dec 2015 01:37 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका द्वारा पूरे नगर से एकत्र होने वाले कचरे को पवित्र पुलस्त नदी किनारे डाले जाने से नदी के आसपास बसने वाले लोगों में नगरपालिका के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है बारिश होने पर यही कचरा पुलस्त नदी में चला जाता है, जिससे प्रदूषण फैल सकता है।
विज्ञापन


लोगों ने नगरपालिका से कचरा कहीं और डालने की मांग की है। पुंछ युवा संगठन ने चेतावनी दी है कि नदी किनारे कचरा डालना बंद न किया गया, तो वे नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।

वीरवार शाम को पुंछ युवा संगठन की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों और पुलस्त नदी के आसपास बसने वाले लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में नदी के किनारे कचरा फेंकने पर सभी ने रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि पवित्र पुलस्त नदी जिसे पुराने लोग पुलस्त गंगा के नाम से पुकारते हुए उसका आदर करते थे, उसके आसपास नगरपालिका द्वारा पूरे नगर का कचरा डंप कर रही है।
विज्ञापन


इससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है और लोगों के लिए नदी में स्नान करना या कपड़े धोना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें