मुगल रोड से गुजरने वाले यात्री बर्फ का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। मुगलरोड पर पीर की गली तक बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले में निचले क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के बीच पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई थी। मुगल रोड पर भी भारी बर्फ गिरी थी, जिसके चलते करीब तीन दिनों तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।