पुंछ। नगर के परेड पार्क के बाहर भाजपा युवा मोर्चा ने राकेश पंडिता की हत्या के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के जिला प्रधान अमन डाबर ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर के अंदर दम तोड़ रहे आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान ही इस प्रकार बेगुनाहों की हत्याएं करवा रहा है। लेकिन इस सबसे हमारी पार्टी नेताओं का लोगों की सेवा करने का जज्बा कम नहीं होगा।