फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी करने की मांग पर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2016 01:32 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचई में बतौर कैजुअल लेबर और नीडबेस कार्यरत आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स ने जोरदार धरना प्रदर्शन कर सरकार से स्थायी करने और नौ महीनाें का बकाया वेतन करने जारी की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्लोमा होल्डर्स ने इस बात की चेतावनी दी कि अगर जल्दी उनकी मांगे पूरी न की गई तो वह राज्य भर में काम छोड़ कर आंदोलन शुरू कर देंगे।

कृष्ण चन्द्र पार्क में जिले भर से पीएचई विभाग में कार्यरत आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स, जिनमें बड़ी संख्या में प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन शामिल थे, एकत्र हुए। यहां उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान ऋषी दत्ता, संजय कुमार और मंजीत सिंह मंजू ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वक्ताओं ने राज्य की पूर्व सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आज नौ वर्ष बीत जाने के  बाद भी स्थायी नहीं किया गयाहै।
विज्ञापन


उन्होंने स्थायी करने के साथ ही नौ महीनों का वेतन भी जारी करने की मांग की। इस अवसर पर सुशील कुमार, राविन्दर सिंह, खुर्शीद अहमद, रूपिन्दर सिंह, गुरदीप सिंह, अनुप कुमार, भोपिन्दर सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें