फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की किल्लत से परेशान ग्रामीण

Thu, 18 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सुरनकोट तहसील के मुगल रोड पर बसे गांव पनाड़ निवासियों ने क्षेत्र में पिछले काफी समय से बन रही बिजली एवं पीने के पानी की भारी किल्लत के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इस सर्दी के मौसम में उन्हें न तो बिजली उपलब्ध हो रही है और न ही पीने का पानी। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संबधित विभागों का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि अगर तीन दिन में क्षेत्र में बिजली पानी की सुचारू सप्लाई बहाल न की गई तो क्षेत्र के सभी लोग बच्चों सहित सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर सुरनकोट तहसील के गांव पनाड़ के दर्जन भर ग्रामीण गांव के बाजार में एकत्र हुए। जहां उन्होंने मोहम्मद अफजल, मोहम्मद माशूक, माजिद हुसैन की अगुवाई में तहसील प्रशासन और विद्युत एंव जल वितरण विभाग के खिलाफ  नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

इस प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद अफजल व मोहम्मद माशूक ने आरोप लगाया कि पिछले काफी दिनों से उनके क्षेत्र में कई-कई दिनों तक न तो बिजली की सप्लाई होती हैै और न ही पानी की।

]ऐसे में ग्रामीणों को काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं बिजली न आने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में हमारे गांव में बिजली पानी की सुचारु सप्लाई न हुई तो वो बाल बच्चों सहित सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें