पुंछ जिले में पहली गर्भवति महिला कोरोना पाजिटिव,पुलिस अधिकारी की पत्नी,आनन फानन में जी एम सी भेजी पुंछ।वीरवार को जिले में एक गर्भवति महिला कोरोना पाजिटव निकली।जिसे प्रशासन एंव पुलिस ने आनन फानन में उपचार के लिए जी एम सी जम्मू भेज दिया।पुंछ जिले में यह पहला मामला है जब कोई गर्भवति महिला इस प्रकार कोरोना पाजिटिव निकली है।इस घटना से प्रशासन सकते में आ गई है क्योंकि अभी तक जिले में जो कोरोना संक्रामण के 23मामले सामने आए थे वह सभी बाहरी राज्यों से लोटे थे और कोरनटाईन केन्द्रों में रह रहे थे।ऐसे में एक गर्भवति महिला जोकि पहले अपने मेंढर सब डवीजन स्थित घर में रह रही थी और पिछले एक हफते से पुंछ नगर में किराए के मकान में रह रही थी क्योंकि अगले कुछ दिनों में उसका प्रसव होने वाला था।ऐसे में उसके सम्पर्क में कहां कितने लोग आए होंगे इस बात का पता लगाना काफी कठिन काम हो गया है।सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रामित गर्भवति महिला का पति पुलिस में सब इंस्पैकटर स्तर का अधिकारी है और पिछले काफी समय से जिले के प्रवेश द्धार बींबर गली में डियूटी पर तैनात है।इस बात का पता चलते ही पुलिस ने महिला के पति एंव उसके साथ डियूटी पर तैनात 18लोगों को तत्तकाल पुलिस कोरनटाईन में भेज दिया है।हालांकि पुलिस का दावा हैकि उसकी तरफ से सभी प्रकार के बचाव एंव सुरक्षा उपाए अपनाए जा रहे हैं।परन्तू जिले के प्रवेश द्धार पर तैनात किसी सुरक्षाकर्मी की पत्नी के कोरोना संक्रामित होने के बाद यह मामला गंभीर हो जाता है क्योंकि लाकडाउन शुरू होने के बाद से ही बींबर गली ही एक मात्र मार्ग है जहां से पुंछ जिले में आम लोगों,सुरक्षा बलों के अधिकारियों,जवानों एंव आपातकालीन सेवाओं को बहाल रखने के लिए हर प्रकार के वाहनों की आवाजाही हो रही है।जिससे महिला के पति के सम्पर्क में आने वालों का सही सही पता लगाना असंभव है।उधर कोरोना संक्रामित गर्भवति महिला के पुंछ नगर में किराए के मकान में रहने के कारण उस क्षेत्र में भी प्रशासन की तरफ से महिला के सम्पर्क का पता लगाने और उनके सैम्पल जमा कर कोरोना टैस्ट कराने के लिए कदम उठाए जाने हैं।