पुंछ में देश में अमन,शांती एंव भाईचारे के लिए दुआ मांगते मदरसा अनवार उल उलूम के विद्याथी एंव श
पुंछ। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद बने हालात के बीच सोमवार को मोहल्ला आला पीर में स्थित मदरसा अनवर उल उलूम की तरफ से पीर गफूर रैहमतुल्ला आले की दरगाह पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में मदरसा के विद्यार्थियों ने शिक्षक म़ौलाना खालिद हुसैन बुखारी की अगुवाई में देश में अमन, शांति, भाईचारे और एकता की दुआ मांगी। इस अवसर पर पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि दहशतगर्दी का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं है। मौलाना खालिद हुसैन बुखारी का कहना था कि जिस प्रकार भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। उससे लोग डरे हुए हैं। इसको देखते हुए इस विशेष प्रर्थाना सभा का आयोजन कर पीर सैहयद गफूर से एकता, भाईचारे एवं अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई है। लोगों हमारा आग्रह है कि वे हर हालत में एकता एवं भाईचारा बनाए रखें।