फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में हृदय गति रुकने से सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की हवेली तहसील क्षेत्र में सोमवार को सुबह तड़के हृदय गति रुकने से सेना के एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक जवान की पहचान 32 वर्षीय नायक गुरबन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तड़के पुंछ जिले की हवेली तहसील में तैनात सेना के जवान नायक गुरबन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर उन्हें तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ लाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्सकीय एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव उनकी यूनिट को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें