फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दो सड़क हादसों में तीन बच्चों सहित छह लोग घायल

Tue, 05 Sep 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई कारों की टक्कर, मंडी में टाटा सूमो खेतों में गिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चार घायलों का उपजिला अस्पताल मंडी में उपचार जारी है।
विज्ञापन

जिले में पहला हादसा उपजिला मेंढर में सुबह करीब नौ बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्लर क्षेत्र समय पेश आया, जब दो कारों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों कार चालकों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचे लोगों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भाटादूड़ियां पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। दूसरा हादसा देर शाम छह बजे पुंछ जिले की मंडी तहसील के गांव चिखड़ी में उस समय पेश आया जब मंडी लोरन की तरफ जा रही टाटा सूमो (जेके122167) अनियंत्रित हो कर खेतों में जा गिरी। हाइसे में सूमो सवार तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायलों की पहचान इंशा शबीर (12) पुत्री मोहम्मद शबीर, कैहफिश फातिमां (03) पुत्री मोहम्मद इकबाल, लोहरान अली (04) पुत्र जतनवीर अली और यासमीन अख्तर (32) पत्नी तनवीर हुसैन सभी निवासी चिखड़ी लोरन के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें