फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: 11 साल बाद भगोड़ा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 05 Sep 2023 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। पुलिस ने 11 से वांछित एक भगोड़े अपराधी को दबोचने में सफलता पाई है। उसकी पहचान मोहम्मद मखाना निवासी मनकोट के रूप में हुई है। उक्त आरोपी मेंढर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित था और 11 साल से फरार था। इस संबंध में मुंसिफ कोर्ट मेंढर द्वारा उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 299 के तहत गिरफ्तारी का सामान्य वारंट जारी किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ मेंढर के नेतृत्व में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देने के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें