फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के गुरुद्वारा महंत सिंह साहिब के बाहर संदिग्ध विस्फोट

Wed, 27 Mar 2024 04:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात की घटना, गुरुद्वारे सहित आसपास के घरों की दीवारों पर लगे छर्रे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के पास स्थित गुरुद्वारा महंत साहिब के बाहर मंगलवार देर रात को एक संदिग्ध विस्फोट हुआ है। इससे गुरुद्वारे सहित आसपास के घरों की दीवारों पर छर्रे लगे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज पूरे कस्बे में सुनाई दी। वहीं, क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, बड़ी संख्या में एसओजी, पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
डीसी यासीन मोहम्मद चौधरी, एसएसपी युगल मन्हास, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलदीप कुमार और डीएसपी ऑपरेशन एजाज अहमद चौधरी भी वारदात स्थल पर मौजूद हैं। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की तरफ से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा था। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि खालसा पंथ के दिन 325 वर्ष पूरे होने पर 7 से लेकर 11 अप्रैल गुरुद्वारे में बहुत बड़ा आयोजन प्रस्तावित है। ऐसे में इस प्रकार का विस्फोट होने से लोगों में दहशत के साथ ही रोष है। घटना की पूरी तरह जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि इससे पहले पुंछ जिले के सुरनकोट में दो संदिग्ध विस्फोट हुए थे। इनमें एक मंदिर परिसर और दूसरा विस्फोट एमईएस शिविर में हुआ था। इस प्रकार का धमाका जिला मुख्यालय में होने से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें