फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: फ्रेंड्स क्लब मंडी ने जीती मेजर रोहित शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 16 Nov 2023 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में राइजिंग स्टार मंडी को 65 रनों से हराया
विज्ञापन

हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मोहम्मद आरिफ चुने मैन ऑफ द मैच
12 विकेट लेने वाले जिवान गनेई को बेस्ट बालर और मैसूम रजा को मैन ऑफ द सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर में सेना की पुंछ ब्रिगेड की ओर से पुंछ लिंक अप दिवस के उपलक्ष्य में मंडी तहसील के युवाओं के लिए आयोजित मेजर रोहित शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें फ्रेंड्स क्लब मंडी ने राइजिंग स्टार मंडी को 65 रनों से हरा का प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में 40 रन बनाने के साथ ही एक विकेट हासिल करने पर हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मोहम्मद आरिफ को मैन ऑफ द मैच, टूर्नामेंट में 12 विकेट लेने वाले जिवान गनेई को बेस्ट बालर और मैसूम रजा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है।
नगर के बाहर स्थित सेना के प्रीतम पवेलियन मैदान में मेजर रोहित शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला फ्रेंड्स क्लब मंडी और राइजिंग स्टार मंडी के मध्य खेला गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मेंढर रोहित शर्मा मैमोरियल सोसायटी के संस्थापक अली मोहम्मद और सेना की 25 आरआर के कामंडिंग अधिकारी ने की, जबकि पुंछ ब्रिगेड के शिक्षा अधिकारी जेएस चड्ढा और डीसी यासीन मोहम्मद चौधरी मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्लब मंडी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट पर 136 रन बनाए। मैसूम रजा ने 32 गेंद में सर्वाधिक 41 और अमजद ने 19 गेंद में 40 रन बनाए। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार मंडी के खिलाड़ी फ्रेंड्स क्लब मंडी के गेंदबाजों अमजद और इरफार ज्यादा समय तक सामना नहीं कर पाए। पूरी टीम 14 ओवर में 71 रन बना कर आउट हो गए। अमजद ने 18 रन देकर तीन और इरफान ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें