फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch : पाकिस्तान से सक्रिय तीन आतंकियों की संपत्तियां कुर्क, न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई

Mon, 03 Mar 2025 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

रविवार को पुंछ पुलिस ने नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव कस्बा और किरनी में पाकिस्तान में सक्रिय तीन स्थानीय आतंकियों की चार संपत्तियों को कुर्क किया है। इनमें 14.8 कनाल भूमि शामिल हैं। इनकी कीमत लगभग 28 लाख रुपये है।
विज्ञापन
जारी है अभियान... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार को पुंछ पुलिस ने नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव कस्बा और किरनी में पाकिस्तान में सक्रिय तीन स्थानीय आतंकियों की चार संपत्तियों को कुर्क किया है। इनमें 14.8 कनाल भूमि शामिल हैं। इनकी कीमत लगभग 28 लाख रुपये है।

विज्ञापन


आतंकियों में नजब दीन, मोहम्मद लतीफ और मोहम्मद बशीर उर्फ टिक्का शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आतंकी कुछ वर्ष पहले पीओके भाग गए थे जहां से वह पुंछ जिले और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में आतंकवाद को बढ़ावा देने, शांति भंग करने और सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के तहत न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें