पुंछ में रमजान के महीने में निर्बाध जलापूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए जलवितरण पंपिंग स्टेशन का
- फोटो : mathura
पुंछ। डीसी पुंछ विकास कुंडल ने रविवार को रमजान के महीने में निर्बाध जलापूर्ति को सुनिश्चित बनने के लिए मध्य कामसार, मुख्य पंपिंग स्टेशन पुंछ, डुंगास सहित कई जल योजनाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने डुंगास और मध्य कामसार पंपिंग स्टेशनों दोनों पर उच्च क्षमता वाली पंपिंग मशीनरी, विशेष रूप से 10,000 जीपीएच × 150 एमएच की क्षमता वाले एचसीपी सेट की स्थापना की समीक्षा की। जिन्हें स्टैंडबाय सिस्टम के रूप में नामित किया गया है। रमजान माह को लेकर उपायुक्त ने जल शक्ति के कार्यपालक अभियंता को शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।