पुंछ के कनूईयां में पुलत्स्य नदी में आई बाढ़ में बह गई वर्कशाप से दिखती नदी की धारा। संवाद
प्रधानमंत्री स्वरोजगार में ऋण लेकर खोली गई वर्कशॉप चढ़ी बाढ़ की भेंट
पुंछ। जिले में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। नगर के बाहर बहने वाली पुलत्स्य नदी का जलस्तर बढ़ने से कई नई धाराएं बन गई। एक धारा ने गांव कनूईयां की तरफ विकराल रूप से रुख मोड़ा। इस कारण जावेद इकबाल की प्रधानमंत्री स्वरोजगार में 18 लाख रुपये का ऋण लेकर किराये की जमीन पर शुरू की गई वर्कशॉप भी बह गई है।
जावेद इकबाल और जमीन मालिक ने बताया कि यहां पहले नदी का कोई बहाव नहीं था। नदी के रुख बदलने से वर्कशॉप बह गई है। आस पास की वर्कशाॅप, सर्विस स्टेशन और लोगों के घरों के काम धंधे के स्थान भी खतरे में आ गए हैं। प्रशासन से मांग है कि नदी की धारा को मुख्य नदी की तरफ मोड़ा जाए।