फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पीर की गली में हुई हल्की बर्फबारी

Tue, 19 Aug 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले में पीर पंजाल के पहाड़ों पर ​स्थित पीर की गली में हुई ताजा बर्फबारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को दिनभर हाेने वाली भारी बारिश के बीच देर शाम को पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली सहित पीर पंजाल के पहाड़ों पर हल्की एवं ताजा बर्फबारी हुई है। इससे पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। कई स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण मुगलरोड को यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह से जिले भर के साथ ही पीर पंजाल के पहाड़ों पर होने वाली बारिश के बीच शाम पांच बजे पुंछ जिले के कश्मीर की तरफ से प्रवेशद्वार पीर की गली के साथ ही पीर पंजाल के पहाड़ों में बर्फबारी आधा घंटा तक जारी रही। इससे पीर की गली में स्थित पहाड़ एकदम सफेद नजर आने लगे। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में दो से चार इंच के बीच बर्फ रिकाॅर्ड की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें