पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में मुगलरोड सहित पीरपांचाल के पहाड़ों पर बुधवार सुबह तड़के से दोपहर तक भारी बारिश होने से सुरन नदी का जलस्तर बड़ गया। जिससे बफलियाज ब्लाक में नदी किनारे बसे गांव बोनी खेत के कई घरों में नदी का पानी घुस जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में रखा सामान बरबाद हो गया। गनीमत यह रही कि इस पानी से घरों को काेई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं सुरन नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे के खेतों को भी नुकासन पहुंचा। जिस देखते हुए सुरनकोट तहसील प्रशासन की तरफ से लोगों को नदी से दूर रहने के निर्देश दिए गए। सुरन नदी के बड़े जल स्तर के कारण दोपहर बाद गांव कलाई के आगे जहां सुरन नदी और पुलस्तय नदी आपस में मिलती हैं वहां से पुलस्तय नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।