फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मुगलरोड पर यातायात पुलिस वाहन चालकों को कर रही जागरूक

Wed, 03 Sep 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। ऐतिहासिक मुगलरोड पर यातायात पुलिस अलग-अलग स्थानों पर वाहनों से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। पुलिस की तरफ से वाहनों को धीरे चलाने, बेवजह ओवरटेक न करने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में वाहनों को खड़ा नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है। मार्ग पर कहीं भी पत्थर गिरते हुए दिखने पर वाहनों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की चेतावनी दी जा रही है। डीटीआई पवन देव सिंह और एसओ मुगलरोड गुलशैराज की अगुवाई में दिन भर कई बार चेतावनी जारी की गई। गोरतलब है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण मुगलरोड पर वाहनों की आवाजाही कई गुणा बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें