फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कई स्थानों पर भूस्खलन से मुगल रोड यातायात के लिए रही बंद

Thu, 04 Sep 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले की तरफ से भूस्खलन से मुगलरोड बंद होने के बाद मार्ग का नीरिक्षण करने पहुंचे पुलिस एंव 
विज्ञापन
पुंछ। जिले में पीरपंजाल के पहाड़ों पर हाेने वाली बारिश के चलते बुधवार को पुंछ एक राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर सुबह तड़के कई स्थानों पर भूस्खलन हो जाने से मुगल रोड यातायात के लिए बंद हो कर रह गई। जिससे मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। इस बीच दोपहर को बारिश बंद होने के साथ ही बीआरओ की ओर से मशीनें लगाकर भूस्खलन का मलबा हटाने का अभियान शुरू किया गया। मगर इस बीच कई अन्य स्थानों पर भी भूस्खलन हो गया। जिसके कारण देर रात समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे हुए थे। उधर दोपहर बाद एस एस पी पुंछ शफकत हुसैन की अगुवाई में पुलिस एवं यातायात पुलिस अधिकारियों डीटीआई पवन देव सिंह और एस ओ मुगल रोड गुलशैराज के साथ मुगल रोड की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए मुगल रोड का दौरा किया। जिस दोरान जब सभी अधिकारी मुगल रोड पर शिकारगाह क्षेत्र में पहुंचे तो वहां अचानक भारी भूस्खलन हो गया। जिससे मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं देर रात्रि यातायात पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुगल रोड पर देर शाम सात बजे एक बार फिर तीन स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते सुबह से लेकर मुगल रोड पर पुंछ जिले की तरफ तीन सो से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। जिनको कल दोपहर तक भूस्खलन का मलबा हटाने के उपरांत आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें